बागेश्वर। बागेश्वर में दो और लोग कोरकोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 42 पहुंच गई है। इनमें से 29 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा धिकारी डॉ. बीएस रावत ने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों में से एक जून को दिल्ली से और एक 8 जून को फरीदाबाद से लौटा था। दोनों को संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। उन्होंने बताया कि जिले से 99 सैंपल जांच के लिए दिल्ली गए हैं। उनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। बताया कि संक्रमितों का इलाज बागेश्वर के कोविड-19 अस्पताल में किया जाएगा।
कोविड अस्पताल में पहले से 11 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। कोविड अस्पताल में भर्ती संक्रमितों की संख्या अब 13 हो गई है। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आने से जिले के लोग चिंतित हैं। जिला मुख्यालय के साथ ही कांडा, कपकोट और बैजनाथ के अस्पताल में रैपिड टेस्ट किट से भी संक्रमण की जांच की जा रही है।