फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर में कार खाई में गिरी, चार घायल

Tue, 14 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर से बेड़ीनाग की ओर जा रही वैगन आर कार विजयपुर के हुड़मधार के पास असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को 108 नंबर की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने गंभीर रूप से दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस कप्तान एनएस नपलच्याल ने बताया कि मंगलवार के अपराह्न वैगन आर कार यूके 02 8073 नगर से बेड़ीनाग की ओर जा रही थी। तभी वह विजयपुर के हुड़मधार के पास असंतुलित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में बुढ़घुना निवासी कार चालक रमेश अंडोला, नवीन चंद्र अंडोला, आनंद बल्लभ, भुवन चंद्र मिश्रा घायल हो गए। एसपी ने बताया कि घायलों को 108 नंबर की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। इधर अधिक चोट होने पर डाक्टरों ने रमेश अंडोला, नवीन अंडोला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचकर सीओ दनी राम, एसआई प्रवीण सिंह, डिप्टी सीएमओ वीके सक्सेना ने घायलों का हालचाल जाना और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें