धपोलासेरा से कांडा आ रही कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। धपोलासेरा निवासी 26 वर्षीय मोहित रौतेला मंगलवार को अपनी वैगनआर कार नंबर यूके 02/7620 से कांडा की ओर आ रहे थे।
मोहित के साथ उनकी 60 वर्षीया मां कमला रौतेला, ताऊ 78 वर्षीय नारायण सिंह रौतेला भी थे। तल्ली के पास आते ही कार असंतुलित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर पड़ी, जिससे तीनों घायल हो गए।
सूचना मिलने पर विधायक ललित फर्स्वाण के प्रतिनिधि वीरेंद्र नगरकोटी सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। वीरेंद्र तीनों को 108 एंबुलेंस में बागेश्वर जिला अस्पताल लाए, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।