सिमगड़ी गांव में बृहस्पतिवार शाम ग्रामीण शमशेर सिंह के किचन में सिलेंडर से अचानक गैस रिसाव होने से आग लग गई। इससे किचन समेत घर काफी सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के मुताबिक आगजनी से उसे करीब डेढ़ लाख रुपये की क्षति हुई है।
सूचना पर पहुंचे विधायक ललित फर्स्वाण ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया। विधायक के साथ ब्लाक उप प्रमुख गोकुल सिंह पंचपाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुंदर मेहरा, अर्जुन भट्ट, गंगा सिंह पांगती, कुंवर राठौर और हेमंत मेहता आदि थे।
स्वास्थ्य केंद्र के पास बिजली की ओवर हेड लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से उठी चिंगारी से नीचे रखे घास के लूटों ने आग पकड़ ली। घटना में रेखा धपोला और जगत सिंह धपोला के सात लूटे जलकर राख हो गए।