उपजिलाधिकारी रवींद्र बिष्ट का रेत बजरी के अवैध धंधे के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है। एसडीएम ने मंगलवार को पिंडारी सड़क के रातब्यांण में अवैध रेत से भरे पिकप को पकड़ा और सीज कर तहसील परिसर में खड़ा करवा दिया है।
एसडीएम बिष्ट ने बताया कि मंगलवार उन्होंने पिंडारी सड़क के रातब्यांण में पिकप संख्या यूके 02- 0565 की तलाशी ली तो उसमें रेत भरी थी। चालक से आवश्यक कागजात दिखाने को कहा तो वह सकपका गया। एसडीएम ने बताया कि पिकप को मौके पर ही सीज कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि सोमवार को रामगंगा से अवैध तरीके से रेत बजरी ले जा रहे पिकप संख्या यूके 05 -1240 को सीज किया था। वाहन स्वामी से मंगलवार को 25 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।