फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेगुलर पुलिस करेगी नवीन हत्याकांड की जांच 

Mon, 07 Jan 2019 10:45 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
investigation
विज्ञापन

पटवारी क्षेत्र बैदीबगड़ के अंतर्गत ग्राम सिया निवासी नवीन कुमार हत्याकांड की जांच अब झिरौली पुलिस करेगी। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ने यह मामला झिरौली पुलिस को हस्तांतरित कर दिया है। इस मामले में राजस्व पुलिस मुख्य आरोपी उमेद राम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन


बैदीबगड़ के ग्राम सिया निवासी नवीन कुमार पुत्र दीवान राम की सात दिसंबर को धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। राजस्व पुलिस ने घटना के 21 दिन बाद 27 दिसंबर को इस मामले में मुख्य आरोपी ग्राम सैंज निवासी उमेद राम को गिरफ्तार किया था। आरोपी उमेद राम अभी जेल में बंद है। इधर मृतक नवीन के परिजनों ने मामले की जांच रेगुलर पुलिस से कराए जाने की मांग की थी। 

सोमवार को भी मृतक नवीन की पत्नी निशा देवी व भाई कुंदन राम ने भी एसडीएम से मुलाकात कर मामला पुलिस को हस्तांतरित करने की मांग की। बताया कि राजस्व पुलिस की ढिलाई का लाभ उठाते हुए आरोपी उमेद राम का परिवार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। नवीन के परिजनों की मांग को देखते हुए जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने नवीन हत्याकांड की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपने के आदेश जारी कर दिए हैं। 

परिवार की मांग को देखते हुए केस रेग्यूलर पुलिस को हस्तांतरित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। नवीन हत्याकांड की जांच अब झिरौली पुलिस करेगी। थानाध्यक्ष झिरौली मामले की जांच करेंगे।   -  राकेश तिवारी, एसडीएम बागेश्वर 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें