फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का बिल बढ़ाकर देने से भड़के लोग 

Sat, 23 Mar 2019 11:32 PM IST
Almora desk  अमर उजाला ब्यूरो  कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
कपकोट में एसडीएम को समस्या बताते मंडलखेत के निवासी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 कपकोट नगर पंचायत के वार्ड दो में पानी की काफी कम आपूर्ति हो रही है। जल संस्थान लोगों  पानी के बिल बढ़ाकर दे रहा है। गुस्साए लोगों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और उनसे समस्या का समाधान शीघ्र करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


एसडीएम को दिए ज्ञापन में मंडलखेत वार्ड के लोगों ने कहा है जल संस्थान वार्ड में लंबे समय से जरूरत से काफी कम पानी की आपूर्ति कर रहा है। नजदीक में पानी के अन्य स्रोत नहीं होने से लोग काफी परेशान हैं। विभाग समस्या का समाधान करने के बजाए उन्हें पानी का भारी भरकम बिल दे रहा है। जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पानी के बिल कम करने की कई बार मांग की जा चुकी है। आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। 
उन्होंने एसडीएम से समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सभासद शामली देव, तनुज तिरूवा, पूर्व सभासद बलवंत कपकोटी, सुंदर देव, गौरव कोरंगा, चंद्रा कपकोटी, पवन कपकोटी, लीला, गोविंदी, तारा, रमा, कौशल्या, धना, देवकी देवी और मोहन सिंह, बिष्ट आदि शामिल थे। इस मौके पर एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि जल संस्थान को समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें