फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 15 Jan 2019 12:57 AM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर कोतवाली में पुलिस टीम के साथ पकड़ा गया तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पहाड़ से चरस ले जाकर दिल्ली और हरियाणा में तस्करी करने वाले तस्कर को पुलिस ने दबोचा है। तस्कर के पास से 1.855 किलो चरस बरामद हुई है। पुलिस अब तस्कर से चरस बेचने और खरीदने वाले गिरोह की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


एसओजी और कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। सीओ महेश जोशी के नेतृत्व में एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार तड़के कांडा रोड भागीरथी पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर युवक के पिट्ठू बैग से 1.855 किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम बहादुर सिंह  निवासी ठेली, कपकोट बताया। 

जांच में सामने आया कि वह दिल्ली और हरियाणा में मजदूरी का काम करता है। इसी की आड़ में वह कपकोट के दूरस्थ इलाकों से चरस लाकर दिल्ली, हरियाणा और यूपी में बेचता है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर एसपी ने तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


पुलिस टीम  
एसएसआई कैलाश सिंह बिष्ट, कांस्टेबल रविंद्र वोरा, विजय मेहरा, हेमचंद्र मठपाल, महेंद्र सिंह, बसंत पंत। 

जिले में चरस, स्मैक, शराब के तस्करों पर लगाम कसना प्राथमिकता है। इसी क्रम में तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। - लोकेश्वर सिंह, एसपी बागेश्वर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें