फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप 

Thu, 02 Nov 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दूरस्थ गोगिना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव तालाब के किनारे से बरामद हुआ। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मुनार निवासी पनी राम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी नीरू जनवरी 2017 में भराड़ी में आयोजित मेले में गई थी। मेले से किशोर कुमार नामक युवक उसकी बेटी को बहलाकर भगा ले गया था और फिर जबरन शादी कर ली।

पिछले माह 23 अक्तूबर को नीरू ने एक शिशु को जन्म दिया था, जिसका 30 अक्तूबर को नामकरण संस्कार था। जब उनकी पत्नी बेटी के ससुराल गईं तो नीरू लापता थी। ढूंढ खोज करने पर बृहस्पतिवार को उसका शव गोगिना के पास एक तालाब के किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला।
विज्ञापन


पनी राम ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शामा चौकी में तहरीर सौंपी। मामले की जांच कपकोट थाने के एसआई गोपाल राम कर रहे हैं। एसडीएम कपकोट रवींद्र बिष्ट भी मामले की सूचना के बाद घटनास्थल के लिए रवाना हुए। 

इधर, बताया जा रहा है कि विवाहिता का पति किसी शहर में प्राइवेट नौकरी करता है। इस घटना से ग्राम प्रधानों में रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान कुंदन राम, उप प्रधान कुशल राम, शांती देवी, लाल सिंह, आनंद सिंह, दिनेश सिंह, चंचल राम आदि ने हत्यारों का पता लगाकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें