फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की मौत से छाया मातम

Mon, 10 Aug 2015 01:23 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरना-अल्मोड़ा मार्ग पर काकड़ीघाट के पास सड़क हादसे में नगर के तीन लोगों की मौत होने के कारण यहां मातम छा गया। व्यापारियों ने शोक सभा कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


शनिवार की शाम काकड़ीघाट के पास कार नदी में गिरने से बागेश्वर के तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें कत्यूर बाजार निवासी बृजमोहन साह उर्फ कान्हा की उम्र 42 साल थी।

उनकी पत्नी फल्याटी स्थित प्राथमिक स्कूल में अध्यापिका हैं। कान्हा साह कत्यूर बाजार में दुुकान चलाते थे। मूल रूप से अल्मोड़ा के बाड़ी बगीचा निवासी मुकुल साह की आयु 38 साल थी।
विज्ञापन


वह बड़े भाई के साथ यहां तल्ली बाजार में दुकान करते थे। उनकी पत्नी नैनीताल में रहती हैं। नगर के ठाकुरद्वारा निवासी देेवी दत्त उर्फ मुन्ना पांडे (65) पेशे से पंडित थे।

 तीनों की असामयिक मौत से उनके घरों में मातम छाया है। शव देर शाम तक यहां पहुंचने की उम्मीद है। साप्ताहिक बंदी के कारण आज दुकानें बंद थी।

 व्यापारियों ने शोक सभा करके मृतकों को श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश फुलारा, नवीन साह, उमेश चंद्र, हरीश सोनी, सुरेश साह, तारा दत्त, संतोष तिवारी, भगवत टंगड़िया आदि थे।

वहीं दुर्गा पूजा कमेटी ने भी शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। हादसे में मरे देवी दत्त पांडे उर्फ मुन्ना दुर्गा पूजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष थे। शोक सभा में  राजू कर्म्याल, विशाल चौधरी, बसंत साह, पंकज कुमार, उमेश साह, भगत साह आदि ने भाग लिया।

विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सड़क हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने बताया कि सड़क हादसों को रोकने के संबंध में पुलिस को कठोर कदम उठाने के निर्देेश दिए गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐंठानी, विधायक चंदन राम दास, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, भाजपा नेता भूपेश उपाध्याय आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें