फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने खाया जहर, मौत

Sat, 11 Jul 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व पुलिस क्षेत्र वज्यूला के एक गांव की युवती और एक युवक ने लोक लज्जा के भय से जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस क्षेत्र वज्यूला की 35 वर्षीय युवती और 25 साल के युवक का लंबे  समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पड़ोसी थे। प्रेम प्रसंग की जानकारी गांव के लोगों को थी।

गांव के लोगों ने पंचायत कर दोनों को कई बार समझाया। शुक्रवार को दोनों गरुड़ बाजार आए। देर शाम घर पहुंचने के बाद उन्होंने जहर खा लिया। ग्रामीण दोनों को आपातकालीन वाहन से मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाए।
विज्ञापन


 अस्पताल आते समय दोनों ने रास्ते में  दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है। थानाध्यक्ष एसएस कुशवाह ने बताया कि घटना के  संबंध में मृतकों के परिजनों ने थाने में फिलहाल तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें