फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम्रपान करने पर वसूला जुर्माना

Tue, 19 Jan 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरायणी मेले के दौरान शांति, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान शुरू किया है। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान, मोटर वाहन एक्ट, हुड़दंग सहित अलग मामलों में 80 लोगों का चालान किया है, नौ हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन


 कोतवाल हरक सिंह फिरमाल के नेतृत्व में पुलिस टीमें नगर सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। पुलिस ने अनियंत्रित पार्किंग सहित मोटर वाहन एक्ट के कई मामलों में कार्रवाई करते हुए 60 वाहनों का चालान किया है। मेला क्षेत्र में धूम्रपान करते पकड़े गए तीन लोगों का चालान किया।

तीनों से 600 रुपये का अर्थदंड वसूल किया। मेले के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करते 17 लोगों का चालान किया गया, इनसे 8500 रुपये वसूले गए।

कोतवाल ने बताया कि मेले के दौरान अशांति, अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों से दो सौ रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें