फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता 11 दिन से लापता

Thu, 20 Jun 2019 10:58 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
चंदन बरोलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और टैक्सी यूनियन गरुड़ के पूर्व अध्यक्ष चंदन बरोलिया 11 दिन से घर से लापता हैं। उनका लापता होना रहस्यमय बना हुआ है। देवनाई घाटी के ग्रामीणों ने उनकी सकुशल घर वापसी के लिए बृहस्पतिवार को  देवनाई भगवती मंदिर में मन्नत मांगी।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस क्षेत्र नौगांव के देवनाई गांव निवासी चंदन बरोलिया 10 जून को अचानक घर से लापता हो गए। उनके परिजनों ने उनकी खोजबीन की लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया। लापता होने दिन से उनका मोबाइल भी बंद चल रहा है। इधर बृहस्पतिवार को उनके भतीजे रवींद्र सिंह ने राजस्व पुलिस में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। बरोलिया के रहस्मय ढंग से घर से लापता होने से परिजन परेशान हैं। 

देवनाई घाटी के ग्रामीणों और उनके परिजनों ने सकुशल घर वापसी के लिए देवनाई भगवती मंदिर में मन्नत मांगी। बरोलिया के लापता होने से उनकी पत्नी मुन्नी देवी का रोरोकर बुरा हाल बना है। सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, जिला पंचायत सदस्य शिव  सिंह बिष्ट आदि ने डीएम से लापता बरोलिया का शीघ्र सुराग लगाने की मांग की है। पटवारी प्रकाश सिंह ने बताया कि राजस्व पुलिस उनका पता लगाने में जुट गयी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें