फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी 

Sat, 26 Mar 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने कपड़ा व्यापारी के मकान का ताला तोड़कर जेवरात समेत करीब चार लाख की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय व्यापारी का परिवार दिल्ली गया था। वहां से लौटने पर चोरी का पता चला। व्यापारी ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कपड़ा व्यापारी ललित कक्कड़ परिवार के साथ होली पर दिल्ली गए थे। इसी बीच चोरों ने मजियाखेत में स्थित उनके आवास के ताले तोड़कर लगभग दो लाख की नगदी और इतने ही मूल्य के सोने के जेवरात उड़ा लिए। रात में छत के रास्ते मकान में घुसे चोरों की आसपास लोगों को भनक नहीं लगी। 25 मार्च को व्यापारी के लौटने पर घर में चोरी का पता चला।

व्यापारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई एमसी पलड़िया कर रहे हैं। नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन से चोरों का शीघ्र पता लगाकर दंडित करने की मांग की है। 
विज्ञापन


एक पखवाड़े में दूसरी घटना 
शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले एक पखवाड़े के भीतर शहर में चोरी की यह दूसरी घटना है। करीब 15 दिन पूर्व चोरों ने मजियाखेत में ही एक दुकान के ताले तोड़कर पांच हजार की नगदी और कुछ सामान चोरी कर लिया था। लेकिन, चोरों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। इसके बाद इस बड़ी चोरी की घटना ने पुलिस प्रशासन को भी सकते में डाल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें