फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाला गिरफ्तार 

Fri, 21 Jul 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि हरसीला की एक महिला मोहनी देवी ने अप्रैल में बिलौना निवासी वंशीधर शर्मा उर्फ अशोक के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420/467/468 के तहत केस दर्ज किया था और तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को दबिश देकर वंशीधर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति काफी शातिर किस्म का है। वह गरीब लोगों को लोन दिलाने के नाम पर झांसे में लेता था और उनके पैसे हड़प जाता था। उसने कुछ वर्ष पूर्व मोहनी देवी के पति को झांसे में लेकर मसाला उद्योग लगाने के नाम पर इंडियन ओवरसीज बैंक से महिला के नाम से आठ लाख रुपये का लोन निकाला था। सारे कोटेशन फर्जी बनाए गए। लोन की धनराशि न तो मोहनी देवी को मिली और न ही उद्योग स्थापित हुआ। जब बैंक में किस्त जमा नहीं हुई तो मामले का खुलासा हुआ। डीएम की ओर से भी इस मामले में अपने स्तर से जांच कराई गई। कोतवाल ने बताया कि जांच में आरोपी के खिलाफ कई और भी मामले सामने आए हैं। सभी मामलों की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें