बागेश्वर। बर्थ डे पार्टी के बहाने बृहस्पतिवार शाम घर से निकलीं तीन छात्राएं लापता हो गईं। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस लापता छात्राओं की तलाश में जुटी है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम 15-16 साल की दो छात्राएं किसी दोस्त की बर्थ डे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकलीं। देर रात तक जब दोनों घर नहीं लौटीं तो रात एक बजे परिजनों ने उस छात्रा के घर फोन कर जानकारी प्राप्त की।
परिजनों को फोन पर जो सूचना उससे तीनों परिवारों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला कि तीनों छात्राएं लापता थीं। सुबह परिवारों ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी हैं।
कोट : तीन छात्राओं के लापता होने की सूचना मिली थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी हैं। महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। शनिवार तक छात्राओं के बरामदगी की संभावना है। - लोकेश्वर सिंह, एसपी बागेश्वर