फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में मिला सुमगढ़ से दो साल पहले लापता बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील के सुमगढ़ गांव से दो साल पहले लापता हुआ बालक बुलंदशहर में मिला। ऑपरेशन स्माइल टीम बच्चे को लेकर बागेश्वर आ गई है। बच्चे की काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

सुमगढ़ निवासी प्रकाश पांडा के माता-पिता नहीं हैं। वह शामा लीती निवासी अपनी मौसी के पास रहता था। चार नवंबर 2016 को वह बिना बताए घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कपकोट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस तब से लापता बच्चे की खोजबीन में लगी थी। कुछ दिन पूर्व बुलंदशहर में सीसे का कारोबार करने वाले गोरखपुर निवासी साबिर नामक व्यक्ति का फोन एक अधिकारी के पास आया। इसने बागेश्वर जिले से लापता बच्चे के बुलंदशहर में होने की जानकारी दी। साबिर के अनुसार बच्चे से बात करने के बाद उसने इंटरनेट से नंबर सर्च करने पर बागेश्वर का नंबर मिला। इसकी सूचना मिलते ही एसपी मुकेश कुमार ने ऑपरेशन शिनाख्त टीम को बुलंदशहर भेजकर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार बच्चे ने घर से भागने के बाद क्लीनरी की। बच्चे को लाने वाली टीम में एसआई चंचल सिंह, कांस्टेबल बसंत पंत, हेम मठपाल, राकेश भट्ट शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें