बागेश्वर। वन विभाग ने अवैध खनन सामग्री ले जा रहा डंपर सीज कर दिया। डंपर में ले जाया जा रहा रेता जब्त कर लिया है। शनिवार सुबह उप प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने बस स्टेशन पर एक संदिग्ध डंपर को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन को लेकर आगे को निकल गया।
इसके बाद उन्होंने वाहन का पीछा कर मंडलसेरा में पकड़ लिया। वाहन को सीज कर दिया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन पर रोक है। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।