फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्चीस किलो चूरा-पोस्त समेत काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर।
विज्ञापन

एसएसपी सुशील कुमार की हिदायतों पर एसपी (डी) बलजीत कुमार की ओर से चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को 25 किलो ग्राम भुक्की और चूरापोस्त समेत काबू किया है। एसटीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह संधू ने बताया कि एएसआई रणजीत सिंह ने पुलिस दल के साथ गांव रथड़ियां के अड्डे पर नाकाबंदी की हुई थी। सामने से डबवाली की ओर से सफेद रंग की एक जिप्सी आती दिखाई दी। एएसआई रणजीत सिंह ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने रुकने की बजाय जिप्सी भगाने की कोशिश की। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उसकी पहचान बूटा सिंह वासी संदीप नगर दानेवाला मलोट के रूप में हुई। जिप्सी की तलाशी के दौरान कंडक्टर सीट पर पड़े प्लास्टिक के कट्टे से 25 किलो ग्राम भुक्की व चूरापोस्त बरामद हुआ। इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह संधू ने बताया कि आरोपी बूटा सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना मलोट में पर्चा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें