बागेश्वर। मासिक अपराध गोष्ठी में जिले की अपराध की समीक्षा करते हुए मार्च माह में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। एसपी ने सभी थानों व चौकियों अधिकारियों को अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
पुलिस लाइन बागेश्वर में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों व चौकियों के प्रभारी को शराब की अवैध बिक्री रोकने, वाहनों में ओवर लोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। कहा कि कानून व्यवस्था दुरुस्त करने में सराहनीय कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। एसपी ने चुनाव सेल, एसओजी व मादक पदार्थ की रोकथाम में लगे पुलिस कर्मियों व अधिकारियों की सराहना कर उन्हें पुरस्कृत किया।
सभी थाना प्रभारियों को थानों में लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, सम्मन-वारंटों, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने, गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सम्मेलन में एपीओ ललित मोहन आर्या, यातायात प्रभारी एसआइ भूपेश पांडेय, एलआइयू प्रभारी चंद्रा देउपा, रेडियो शाखा प्रभारी गीता बर्थवाल, मोहन जोशी आदि थे।
पर्यटक को बचाने वाला व्यापारी भी सम्मानित
बागेश्वर। 31 मार्च को बैजनाथ मंदिर घूमने आये पर्यटक को बैजनाथ झील में डूबने से बचाने वाले स्थानीय व्यापारी प्रदीप सिंह नेगी पुत्र श्री उमेद सिंह निवासी भकुनखोला, बैजनाथ को उनके साहसिक कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने प्रदीप को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इन कार्मिकों को मिला सम्मान
एसओजी प्रभारी पंकज जोशी, चुनाव सेल प्रभारी चंचल सिंह, जगदीश प्रसाद चुनाव प्रकोष्ठ, हेम चंद्र मठपाल एसओजी, चंदन राम एसओजी, इमदाद हुसैन एसओजी, सुनीता रानी चुनाव सेल, तारा सिंह चुनाव सेल, शिव शंकर जोशी चुनाव सेल, कैलाश सिंह चुनाव सेल।