कांडा (बागेश्वर)। बजीना निवासी बसंत बल्लभ कांडपाल ने कहा कि उसकी बुआ जानकी देवी मायके मेें ही रहती है। कहा कि 13 जनवरी को उसकी बुआ बिना किसी को बताए लापता हो गई है।
काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया। कहा कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। बसंत ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराकर बुआ की बरामदगी की गुहार लगाई है।