बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़कियों के बिना बताए घर से चले जाने के एक मामले में वांछित आरोपी को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 22 फरवरी को बागेश्वर शहर से तीन नाबालिग छात्राएं बिना बताए घर से चली गई थीं। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने तीनों छात्राओं को बरामद कर लिया था।
मामले में पुलिस ने धीरज थापा और अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी शुभम को एसआई महेंद्र प्रसाद और राजेंद्र कुमार की टीम ने हल्द्वानी रेलवे बाजार से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में अल्मोड़ा जेल भेजा गया है।