कपकोट (बागेश्वर)। जन चेतना मंच मुनार के बैनर तले मुनार-गांसी सड़क की मांग को लेकर चला रहा क्रमिक अनशन कड़ाके की ठंड के बावजूद बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
मंच के अध्यक्ष प्रताप सिंह टाकुली की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा गांव के लिए आठ किमी लंबी सड़क की मंजूरी मिली है। लेकिन निर्माण के नाम पर आज तक एक भी पत्थर नहीं लग सका है। उन्होंने सड़क निर्माण जल्द शुरू न होने पर आंदोलन की तेज करने की चेतावनी दी।
क्रमिक अनशन में मनोज सिंह, भूपाल सिंह, दिनेश सिंह और राजेंद्र सिंह बैठे। वहां ग्राम प्रधान कुंदन राम, गोविंद गस्याल, देवकी देवकी, हरूली, पुष्पा, रेखा, किरन गस्याल, गीता टाकुली, नीमा आदि थे।