फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलसेरा में वाहनों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं अराजक तत्व 15-25-03

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मंडलसेेरा में अराजक तत्व वाहनों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। रविवार की रात जोशीगांव के समीप सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन स्वामी ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


मंडलसेरा सहित आस पास के गांवों में लंबे समय से सड़क किनारे खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। कुछ समय पहले अराजक तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी आल्टो कार को जला दिया था। रविवार की रात भी मंडलसेरा के समीप जोशीगांव में सड़क किनारे कविता आर्य की स्कूटी वाहन संख्या यूके02- ए 2852 खड़ी थी। अज्ञात लोगों ने स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल टीआर विश्वकर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। रात्रि गश्त में कोई कमी नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें