फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर 10 जुलाई से बच्चों समेत अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर क्षेत्र की भिटालगांव की एक महिला ने डीएम को पत्र देकर गत वर्ष चार दिसंबर को हुई उसके पति के मौत केेेे मामले की शीघ्र जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र में हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर 10 जुलाई से अपने बच्चों के साथ आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पत्र में रंजनी बिष्ट ने कहा है कि गत चार दिसंबर को घर से करीब 200 मी की दूरी पर उसके पति ललित मोहन सिंह बिष्ट की संदेहास्पद परिस्थितियों में मृत्यु हुई थी। उनके दाह संस्कार के 15 दिन बाद उसने पुुलिस को घटना की तहरीर दी। लेकिन तब से मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

पति के कमरे से कुछ पत्र मिले थे। इसमें कुछ लोगों के नाम लिखे थे जिनमें से एक व्यक्ति रुद्रपुर पुलिस में नौकरी करता है। उसने उसके पति को धोखाधड़ी से फंसाकर लाखों रुपये लूट लिए थे। कहा कि मामले में पुलिसकर्मी के शामिल होने के कारण स्थानीय पुलिस जांच के नाम पर हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने डीएम से मामले की शीघ्र जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें