फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का पिन नंबर पूछकर खाते से 39 हजार की रकम उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति से एटीएम का पिन पूछकर उसके खाते से 39 हजार की धनराशि उड़ा ली। परेशान ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कठपुड़ियाछीना क्षेत्र के नंदीगांव निवासी कैलाश चंद्र के पास एक अनजान नंबर से फोन आया। स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए फोन करने वाले ने खाता बंद होने की बात कहकर उनसे खाते के बारे में पूछा। कैलाश ने ठग को अपनी आधार संख्या, एटीएम का पिन बता दिया।

इसके बाद मोबाइल फोन पर आई ओटीपी भी बता दिया। कुछ ही समय बाद उनके खाते से 39 हजार रुपये की रकम साफ हो गई। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने झिरौली थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस जांच में जुट गई है। ठग ने जिस नंबर से फोन किया था उसे सर्विलांस पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें