फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी को उसके प्रेमी के साथ बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। थाना पुलिस ने रीमा चौकी क्षेत्र के गांव से पिछले माह गायब एक किशोरी को उसके बालिग प्रेमी के साथ बरामद कर लिया है। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रेमी का चालान किया है। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है जबकि आरोपी को मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


थाने के एसएसआई गोपाल राम ने बताया कि रीमा क्षेत्र निवासी 14 साल की किशोरी पिछले माह लापता हो गई थी। कई दिनों तक खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली तो किशोरी के पिता ने 21 अप्रैल को पुलिस को गुमशुदगी तहरीर दी थी। गुमशुदगी दर्ज होने पर पुलिस ने किशोरी को कई जगह तलाशा। उसके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया लेकिन किशोरी के कई बार स्थान बदलने के कारण पुलिस टीम को बरामदगी में परेशानी हुई। सोमवार सुबह जैसे ही किशोरी के मोबाइल की लोकेशन बालीघाट के पास मिली तो पुलिस ने किशोरी को उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि उसे रीमा क्षेत्र के ही एक गांव का निवासी पंकज कुमार भगा ले गया था। किशोरी के बयान दर्ज कराए गए हैं।

इसमें उसने पंकज पर कई स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार किशोरी ने कक्षा नौ की पढ़ाई की है जबकि आरोपी हाईस्कूल पास है। पुलिस ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 366 ए, 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना एसआई वंदना कर रही हैं। किशोरी को बरामद करने वाली टीम में रीमा चौकी के कांस्टेबल महेंद्र प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें