कपकोट (बागेश्वर)। पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष वंदना चौहान क्षेत्र के ज्वैलर्स की बैठक आयोजित की। पुलिस ने ज्वैलर्स मालिकों से दुकानों में क्रय विक्रय के लिए आने वालों से शपथ पत्र भरवाने को कहा।
बताया कि यदि शपथ भरने के बाद किसी ज्वैलर्स द्वारा चोरी का सामान खरीदा और बेचा जाता है तो संबंधित ज्वैलर्स और मालिक के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कानूूनी कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। वहां मनमोहन वर्मा, अवधेश वर्मा, दीपक वर्मा, नितिन वर्मा, हरीश बृजवाल और पंकज वर्मा आदि थे