फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बताकर लोगों को ठगने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। साइबर अपराधी स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर लोगों के खातों से रकम निकालने का प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को बागेश्वर में कई लोगों के पास ऐसे फोन आए। लोगों के जागरूक होने के चलते साइबर ठग अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर के अलग-अलग स्थानों में रहने वाले आधा दर्जन लोगों को फोन कर एक व्यक्ति ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए एटीएम कार्ड बंद होने की बात कही और आधार कार्ड की डिटेल मांगने लगा लेकिन लोगों ने ठगी की आशंका होने पर अपने खाते की कोई जानकारी नहीं दी। जागरूकता के चलते लोग ठगी का शिकार होने से बच गए। अब तक बागेश्वर जिले में साइबर ठगी के दर्जनों मामले आ चुके हैं। इनमें से दो मामलों में ठगी का शिकार हुए दो लोगों को पुलिस साइबर सेल की मदद से रकम लौटाई जा चुकी है। कोतवाल टीआर वर्मा का कहना है कि यदि कोई भी व्यक्ति फोन पर बैंक खाते या आधार से संबंधित डिटेल मांगे तो उसे किसी भी प्रकार की जानकारी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें