फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद आदर्श गांव सूपी की सड़क में मिट्टी के ऊपर बिछा दिया डामर

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। सांसद आदर्श गांव सूपी को जोड़ने वाली मुनार-सूपी-तरसाल सड़क में इन दिनों डामरीकरण का काम चल रहा है। सोमवार को विधायक बलवंत भौर्याल ने सड़क का औचक निरीक्षण किया। देखा कि ठेकेदार ने मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए मिट्टी के ऊपर ही डामर कर दिया है। इसपर उन्होंने पीएमजीएसवाई के उच्चाधिकारियों को संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। दोबारा डामर कराने को कहा। मामले की शिकायत उन्होंने शासन को भी कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह विधायक भौर्याल ने मुनार-सूपी-तरसाल सड़क में पतियासर से नीचे की ओर चल रहे डामरीकरण का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गेंडी से डामरीकरण खुदवाया। विधायक ने बताया कि वहां मिट्टी के ऊपर ही डामर बिछाया जा रहा था। उन्होंने इसे सरकारी धन का दुरुपयोग बताते हुए सख्त नाराजी जाहिर की और पीएमजीएसवाई के उच्चाधिकारियों को फोन कर फिर से डामरीकरण करवाने और संबंधित ठेकेदार को काली सूची में डालने के निर्देश दिए। कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्य संस्कृति में बदलाव लाने को कहा है। वहां एई केएस लस्पाल, जेई मोहित सैनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें