फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खोदा पहाड़ और निकली चुहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। चोरी के एक मामले में कपकोट पुलिस दो स्थानीय युवकों को पंजाब से उठा लाई। तीन दिन हिरासत में रखने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। इधर, पुलिस की इस करतूत से भड़के परिजनों ने थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन


शामा चौकी क्षेत्र के लीती गांव के एक मंदिर में पिछले दिनों चोरी की घटना सामने आई थी। इसके बाद चौकी पुलिस घटना की जांच में जुटी थी। इस बीच पुलिस शक के आधार पर पंजाब में प्राइवेट नौकरी करने वाले बड़ी पन्याली गांव के दो युवकों को उठा लाई। पुलिस ने तीन दिन तक हिरासत में रखकर इन युवकों से पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस कोे हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस न तो संदिग्धों के खिलाफ सुबूत जुटा पाई और न ही चोरी का माल बरामद कर पाई।
इधर, बुधवार शाम इस घटना को लेकर युवकों के परिजन भड़क उठे। उन्होंने पुलिस पर बेजा उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए चौकी और थाने में हंगामा काटा। परिजनों का आरोप है कि अब छिछालेदारी से बचने के लिए पुलिस उल्टा उन्हें धमका रही है। परिजनों ने इस आशय की शिकायत एसपी से भी की है। एसपी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों ने पुछयारी के माध्यम से चोरों का पता लगाने की कोशिश की। इस बीच, पुछयारी ने दो युवकों के बारे में बताया। पुलिस पुछयारी की इसी जानकारी के आधार पर पंजाब से युवकों को उठा लाई। हालांकि पुछयारी के साथ ही पुलिस का तुक्का अभी तक गलत साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें