बागेश्वर। जिला मुख्यालय के ताकुला टैक्सी स्टेंड में सवारी को लेकर दो टैक्सी चालक आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक चालक घायल हो गया। घायल चालक की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बुधवार की शाम को सवारी को लेकर महेंद्र नेगी और हरीश जोशी के बीच तकरार हो गई। कुछ ही देर में बहस मारपीट में बदल गई। इसमें महेंद्र नेगी घायल हो गया। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि महेंद्र नेगी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई नरेंद्र सिंह द्वारा की जा रही है।