बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने दो युवकों पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही की है। फिर भी दोनों की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता मिलती है तो जिला बदर की कार्रवाई होगी।
कोतवाल तिलक राम वर्मा ने बताया कि लोस चुनाव के मद्देनजर हिमांशु आर्य पुत्र चंदन राम निवासी बनखोला और भुवन आर्य पुत्र इंद्र राम निवासी नीलेश्वर के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई है। इस की रिपोर्ट डीएम रंजना राजगुरु को सौंपी गई है। डीएम की संस्तुति के बाद दोनों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई होगी। फिलहाल गुंडा एक्ट में चालान कर रिपोर्ट दी है। वर्मा ने बताया कि यदि अपराधी फिर भी नहीं सुधरते हैं तो जिला बदर भी किया जा सकता है। ब्यूरो