फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन न कराने पर एक और ठेकेदार पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। काम करने वाले श्रमिकों का सत्यापन न कराना एक और ठेकेदार को महंगा पड़ा। पुलिस ने ठेकेदार का चालान काटने के साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका। पुलिस ने श्रमिकों से पूछताछ कर ब्योरा भी जुटाया।
विज्ञापन


रविवार को भी पुलिस का सत्यापन अभियान जारी रहा। इस दौरान श्रमिकों का सत्यापन न कराने वाला एक और ठेकेदार पकड़ा गया। मौके पर चार श्रमिक बिना सत्यापन के पाए गए। ये ठेकेदार के निर्माण में पिछले कई दिनों से काम कर रहे थे। ठेकेदार ने इनका सत्यापन कराना तो दूर इनके संबंध में कोई सूचना तक नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ठेकेदार शिवदयाल निवासी रामपुर हाल नुमाईशखेत का चालान काट दिया। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी ठेकेदार पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी ठोका गया। इसके साथ ही पुलिस ने बिना सत्यापन श्रमिकों से पूछताछ की। चारों श्रमिक रामपुर के रहने वाले हैं। पुुलिस ने श्रमिकों से नाम, पता, आपराधिक इतिहास आदि जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें