फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात लोगों ने बाइक को किया आग के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अड़ौली में सड़क पर खड़ी बाइक को गत रात्रि अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। बाइक के मालिक ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


बाइक मालिक तारा जोशी पुत्र गणेश जोशी निवासी कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी बागेश्वर में व्यापार करता है। यहां वह किराए पर रहता है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी बाइक यूके 04, 3708 अड़ौली बैंड के पास सड़क किनारे खड़ी थी। रात करीब 12 बजे मकान मालिक ने सूचित किया कि उसकी बाइक जला दी गई है। मौके पर पहुंचने से पहले ही बाइक जल चुकी थी।

तारा जोशी ने मामले की जांच की मांग की है। इससे पूर्व मंडलसेरा, कठायतबाड़ा क्षेत्र में भी अराजक तत्वों द्वारा वाहनों को क्षतिग्रस्त करने की घटनाएं हो चुकी हैं। व्यापार मंडल सहित अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने, रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें