फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्टो खाई में गिरी, चालक घायल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बृहस्पतिवार अपराह्न करीब 12.15 बजे बालीघाट-पंद्रहपाली सड़क पर एक कार अचानक करीब 35 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गांव के प्रधान घायल चालक को जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने चालक का उपचार करके उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार जाख निवासी जीवन सिंह परिहार (45) अपनी आल्टो कार से बालीघाट-पंद्रहपाली से होकर गांव जा रहे थे। पंद्रपाली गांव के समीप कार अचानक असंतुलित होकर करीब 35 फुट नीचे खाई में गिर गई।

इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए। पंद्रहपाली के ग्राम प्रधान रमेश हरड़िया ने ग्रामीणों की सहायता से उन्हेें खाई से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में अधिक चोट होने के कारण डॉक्टरों ने चालक को हायर सेंटर हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें