फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक साल से लापता महिला को बच्चों सहित बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस की ऑपरेशन शिनाख्त टीम ने एक साल से लापता महिला को दो बच्चों के साथ सकुशल बरामद कर लिया है। महिला को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 जुलाई 2017 को मंडलसेरा से 26 वर्षीय राधा देवी पत्नी बिशन सिंह अपने पुत्र मानस (5), पुत्री भूमिका (3) के साथ घर से अचानक लापता हो गई थी।
विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर कोतवाली बागेश्वर में धारा 365 आईपीसी के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान में महिला को मय बच्चों के अल्मोड़ा जिले के धारानौला से सकुशल बरामद कर लिया गया। महिला को बरामद करने वाली ऑपरेशन शिनाख्त टीम में पुलिस उपाधीक्षक महेश चंद्र जोशी, टीम प्रभारी उपनिरीक्षक चंचल सिंह, एसआई लता जोशी, कांस्टेबल बसंत पंत, हेम मठपाल, चंदन राम शामिल थे। सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें