फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत। आबकारी विभाग को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। विभाग ने लोहाघाट के एक गोदाम से 66 पेटी अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। बरामद शराब की कीमत छह लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी का 60 आबकारी एक्ट के तहत चालान किया गया है। बरामद शराब को मालखाने में जमा कर दिया गया है।

प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी प्रतिमन सिंह कन्याल के नेतृत्व में आबकारी विभाग ने लोहाघाट एसडीएम कार्यालय को जाने वाली रोड में बने एक गोदाम में छापा मारा। जहां से आबकारी विभाग की टीम ने अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया। प्रभारी आबकारी अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि गोदाम से 66 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी कृष्ण प्रसाद पुत्र हरीराम निवासी भुमलाई को दबोचा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरामद शराब की कीमत छह लाख रुपये है। बाद में आरोपी का 60 आबकारी एक्ट के तहत चालान किया गया। बरामद शराब को चंपावत में बने मालखाने में जमा कर दिया गया। टीम में उप निरीक्षक भगवती प्रसाद भट्ट, दीपा फर्त्याल, जगवती और राजीव चंद्र शामिल थे।
विज्ञापन


बड़ी मात्रा में शराब बरामदगी का पहला मामला
चंपावत। इतनी बड़ी मात्रा मे शराब बरामदगी का जिले में ये पहला मामला है। प्रभारी आबकारी अधिकारी प्रतिमन सिंह कन्याल ने बताया कि इससे पूर्व साल 2017 में 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी। उन्होंने बताया कि बरामद शराब की कीमत तीन लाख रुपये थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें