फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-वैन की टक्कर, वैन चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़-कौसनी मोटर मार्ग पर केमू की बस और वैन की टक्कर में वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का सीएचसी बैजनाथ में प्राथमिक इलाज कराने के बाद उसे रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को गरुड़-कौसानी मोटर मार्ग पर भोजगढ़ के पास कौसानी को जा रही वैन (यूूके 02-3671) और केमू की बस (यूए 04 ई 8449) में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे में लौबांज निवासी वैन चालक प्रेम सिंह पुत्र गोपाल सिंह उम्र (56) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने सीएचसी बैजनाथ पहुंचाया।

वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन घायल को अल्मोड़ा ले गए हैं। बताया जा रहा है कि वैन चालक प्रेम सिंह स्कूल के बच्चों को उतारकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर गरुड़ के एसडीएम सुंदर सिंह, कानूनगो त्रिभुवन सिंह बोरा और एसओ मदन लाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें