फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: होटल में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव

Fri, 02 May 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। तहसील रोड स्थित एक होटल में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। परिजनों ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर सेल्टा गांव निवासी संजय परिहार पुत्र प्रेम सिंह परिहार ने बृहस्पतिवार बागेश्वर नगर में बारिश होने के बाद तहसील रोड स्थित एक होटल में कमरा लिया था। बताया जा रहा है कि वह एक निजी कंपनी में कार्य करता है। अक्सर वह नगर के होटलों में रुकता रहता है। शुक्रवार सुबह जब उसने देर तक होटल के कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो होटल कर्मियों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने होटल का दरवाजा खुलवाया तो उसका शव दिखाई दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि मृतक की शादी नहीं हुई है। मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज
बागेश्वर। होटल में युवक की मौत कैसे हुई, अभी इसके कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत का राज खोलेगी। मामले में अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। मौत के मामले में होटल कर्मियों से पूछताछ करने के बाद सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें