फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ करने वाले भाइयों पर केस दर्ज

Mon, 24 Mar 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ थाना क्षेत्र के दर्शानी गांव में तीन भाइयों ने रात के समय ग्रामीण के घर में घुसकर गालीगलौज, मारपीट और छेड़छाड़ की। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि दर्शानी गांव के प्रकाश जोशी ने मोहन पांडेय, भाष्कर पांडेय और योगेश पांडेय के खिलाफ तहरीर दी थी। उसने तीनों भाइयों पर घर में घुसकर घर में महिलाओं से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर परिवार के अन्य सदस्यों से गालीगलौज, मारपीट करते हुए धमकी देने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 352, 351, 74, 333 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें