फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आईटी और पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Mar 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बैजनाथ)। राजस्व पुलिस क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ करने और उसकी फोटो किसी अन्य के मोबाइल पर भेजने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि आरोपी सौरभ कुमार (24) निवासी रियूनी लखमार के खिलाफ करीब एक महीने पहले नाबालिग से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने धारा 74/76/78/127(2)/351(2) बीएनएस, 67(ख)(घ) आईटी एक्ट और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। करीब एक सप्ताह पहले मामला राजस्व पुलिस को हस्तांतरित किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी के अलावा, किसी अन्य के मोबाइल में किशोरी की फोटो भेजने का आरोप था। आरोपी घटना के बाद से घर से कहीं बाहर चला गया था। केस हस्तांतरण के बाद से पुलिए उस पर नजर बनाए हई थी। बृहस्पतिवार को उसे उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें