फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नाबालिग का अपहरण करने वाला गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। किशोरी का अपहरण करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर दिया है। उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व कोतवाली बागेश्वर क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं लग पाया। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी चंद्रशेखर घोड़के ने टीम का गठन किया। टीम ने आरोपी रवि साहू (22) निवासी बरेली को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि नाबालिग किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि पीड़िता के 164 के बयान के बाद धाराओं को बढ़ाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें