फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बारिश से राहत, ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि से बागवानी को नुकसान

Thu, 01 May 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में मौसम ने करवट बदली है। जिले के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। लोग लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे। इधर काकड़ीलीगैर सहित कई अन्य हिस्सों में हुई ओलावृष्टि से आम और अन्य बागवानी को नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। बारिश के बाद जंगलों में लगी आग भी बुझ गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में शाम चार बजे बारिश शुरू होने के बाद बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। काकड़ीगैर क्षेत्र में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से बागवानी और फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि इस बार आम के पेड़ों में अच्छे फल लगे हुए थे। ओलावृष्टि से फल गिर गए हैं। जिले के कई हिस्सों में किसानों ने गेहूं की फसल नहीं काटी है। बारिश से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। जिले गरुड़, काफलीगैर, कपकोट सहित कई अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई है। लंबे समय बाद हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश से जिले के कई हिस्सों के जंगलों में लगी आग बुझ गई है।
पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद
बागेश्वर। जिले के कई हिस्सों में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है। बारिश के बाद लोगों को पेयजल संकट कम होने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से बारिश नहीं होने के बाद लोग खेतों में पानी नहीं डालेंगे और उनके घरों में पानी आएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें