फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसें नकेल:एसपी

विज्ञापन
बागेश्वर में आरक्षी देवेंद्र सैनी की धर्मपत्नी मधु सैनी को सम्मानित करतीं पुलिस अधीक्षक रचिता ज - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। एसपी रचिता जुयाल ने ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड के साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मासिक अपराध गोष्ठी में उन्होंने अधिकारियों को थानों में लंबित विवेचनाओं, शिकायतों का तत्परता से निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन

एसपी ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सावधानी बरतने और चौकी, थाना परिसरों को सैनिटाइज करने, सुरक्षित दूरी का पालन करने, मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। समन और वारंटों की तामीली प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने थाना क्षेत्र में दुकानदारों, निजी संस्थानों के संचालकों को सीसीटीवी लगाने के लिए प्रोत्साहित करने, धोखाधड़ी से बचने के लिए भी लोगों को जागरूक करने, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए स्कूली बच्चों और अभिभावकों की काउंसलिंग के निर्देश दिए। एसपी ने कोरोना काल में मास्क बनाकर पुलिस कर्मियों और लोगों को बांटने के लिए कांडा थाने में कार्यरत कांस्टेबल देवेंद्र सैनी की पत्नी मधु सैनी को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अगस्त में बेहतर कार्य के लिए कपकोट थाने के मुख्य आरक्षी केशर सिंह, कांस्टेबल शंकर सिंह, बैजनाथ थाने के कांस्टेबल राजेश भट्ट, अग्निशमन कर्मी रवींद्र चंद्र, फायर स्टेशन के चालक जगदीश सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें