फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध से निपटने के लिए प्रशिक्षण ले रहे राजस्व उपनिरीक्षक

विज्ञापन
बागेश्वर कोतवाली में प्रशिक्षण लेते राजस्व उपनिरीक्षक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। अपराध से निपटने और कार्यालय के कार्यों को करने की प्रक्रिया को लेकर राजस्व उपनिरीक्षक कोतवाली में प्रशिक्षण ले रहे हैं। राजस्व उपनिरीक्षकों का कोतवाली के अलावा कपकोट, कांडा और गरुड़ के थानों में भी प्रशिक्षण चल रहा है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की नियमावली के मुताबिक राजस्व उपनिरीक्षकों को प्रत्येक वर्ष मैदानी क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते प्रशिक्षण पर्वतीय क्षेत्र में ही दिया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली में छह राजस्व उपनिरीक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं, जबकि कपकोट, कांडा और गरुड़ के थानों में 10 राजस्व उपनिरीक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। 16 सितंबर से शुरू हुआ प्रशिक्षण 15 दिसंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण में थाने की कार्यप्रणाली, प्रथम सूचना रिपोर्ट और विवेचना की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा अपराध रोकने के तरीके, सड़क दुर्घटना, आपदा के दौरान तैयारी और निपटने के तरीके, शांति एवं कानून व्यवस्था और घरेलू हिंसा के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अपराध से निपटने संबंधित प्रशिक्षण एसएसआई खष्टी बिष्ट, एसआई टीपी जोशी और कार्यालय संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण हेड कांस्टेबल महेश राम, कांस्टेबल रंजीत अधिकारी दे रहे हैं। प्रशिक्षण लेने वालों में राजस्व उपनिरीक्षक गौतम सिंह कनवाल, जगत सिंह कोरंगा, भगवती जोशी, मोहन सिंह बसेड़ा, दयाकृष्ण पंत, पप्पू लाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें