जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित 19 वर्ष तक के बालकों की क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो गई। फाइनल मुकाबले में कर्म्याल एकेडमी ने स्टेडियम ट्रेनीज को पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा किया। विजेता, उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।
डिग्री कालेज मैदान में आयोजित फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्म्याल एकेडमी ने 12 ओवरों में 143 रन बनाए। इसके जवाब में स्टेडियम ट्रेनीज मात्र 95 रन के स्कोर पर आल आउट हो गई। विजेता और उप विजेता रही टीमों को मुख्य अतिथि वन पंचायत सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया और डिग्री कालेज के प्राचार्य डा.एससी पंत ने पुरस्कृत किया।
अतिथियों ने बच्चों से खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर करियर बनाने को कहा। समापन अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार, हॉकी कोच जुवैद अहमद, खीमानंद बेलवाल, मोहन नाथ, संजय टम्टा, मनोज नेगी, भूपेश खेतवाल, कमलेश तिवारी, केबी खेतवाल, गजेंद्र परिहार, अजय चंदोला आदि मौजूद थे।