फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खली का शो देखने 277 स्कूली बच्चे हल्द्वानी रवाना

Thu, 25 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्रेट खली का शो देखने के लिए बागेश्वर जिले के 21 स्कूलों के 277 बच्चे हल्द्वानी को रवाना हुए। इन छात्रों के लिए कुल नौ बसों का इंतजाम किया गया था। इन वाहनों को जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


खली का शो को देखने के लिए राइंका बागेश्वर से 39 छात्र, राइंका मंडलसेरा से 26, राइंका कपकोट से 23, इंटर कालेज असौं से 22, बनलेख से 32, कांडा इंटर कालेज से 26, जवाहर नवोदय विद्यालय सीमार से 41, खेल विभाग से 35 और कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर से 33 छात्र टीम इंचार्ज दीप चंद्र जोशी, नवीन चंद्र जोशी, देवीदत्त पांडे, मोहन चंद्र उप्रेती, पूरन हरड़िया, योगेश कुमार, राजेंद्र नाथ, प्रदीप गढ़िया, सुंदर प्रसाद जोशी, अशोक सिंह माजिला, अर्जुन धपोला, गणेश धपोला, कमलेश उपाध्याय, ललित जनोटी, बीसी जोशी के नेतृत्व में हल्द्वानी के लिए रवाना हुए।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, उपजिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य, तहसीलदार पदम सिंह मेहरा, नायब तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा, सामाजिक कार्यकर्ता भुवन कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें