फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहसिक खेलों को रोजगार का जरिया बनाएं युवा: दास

Sun, 15 Apr 2018 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
साहसिक खेलों के प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से रूनीखते में चल रहे दस दिनी एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स का समापन हो गया है। समापन पर मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों का सुनहरा भविष्य है। युवा साहसिक खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर इसे रोजगार का जरिया बना सकते हैं।

विज्ञापन


हिमालयन ईको एडवेंचर की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर के मुख्य प्रशिक्षक संजय परिहार ने बताया कि प्रतिभागियों को अनुशासन, टैंट पिचिंग, बोल्ड्रिंग, रॉक क्लाइंबिंग, जुमारिंग, रैपलिंग, रिवर-क्रासिंग, ट्रेकिंग, सी पुली, फर्स्ट एड, चिमनी रेस्क्यू, फ्लोरा एंड फोना, माउंटेन मैनर आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

वहां राजकुमार मेहता, विनोद कालाकोटी, जीवन परिहार, चंदन सिंह, मनीष कोरंगा, पान सिंह, प्रवीण सिंह, नरदेव जोशी, सौरभ सिंह, दीपक सिंह, गोविंद सिंह सहित 66 प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें