फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य प्रतियोगिता में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल अव्वल

Wed, 12 Sep 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में संस्कृत प्रतियोगिता में कार्यक्रम पेश करती प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की पहल पर जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसके तहत हुई संस्कृत नृत्य प्रतियोगिता में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। 
विज्ञापन


सीईओ कार्यालय सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार संस्कृत सहित क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने अकादमी द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया।  मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश रावत ने भी विचार रखे। संचालन जनपद संयोजक डा. रमेश कांडपाल ने किया। 

प्रतियोगिता के तहत पहले दिन वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत नृत्य, नाटक, समूहगान, आशु भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। नृत्य प्रतियोगिता में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर प्रथम, राबाइंका ऐठाण द्वितीय, राबाइंका पाये तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रमुख रेखा खेतवाल, डॉ. शिवानी पाठक, डॉ. बृजेंद्र जोशी, प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी, दीप जोशी, डॉ. ललित तिवारी, डॉ. नीलेश उपाध्याय, राजेश आगरी, मदन पांडे आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें